फतेहपुर, फरवरी 27 -- अमौली, संवाददाता क्षेत्र के कुलखेड़ा में एक साल पूर्व बनाया जाने वाला मार्ग इन दिनों पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिससे आवागमन करने में ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। नतीजतन ग्रामीणों में जिम्मेंदारो के प्रति खासा रोष दिखाई दे रहा है। कुलखेड़ा गांव में करीब एक साल पूर्व जिला पंचायत निधि से 800 मीटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन काम में बरती जाने वाली लापरवाही के चलते महज तीन माह में ही मार्ग उखड़ना शुरू हो गया। आलम यह था कि तीन माह में गिट्टी व मिट्टी उखड़ने लगी वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिससे आवागमन करने के दौरान ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पप्पू यादव, मिथलेश पांडेय, बउवा सिंह, सर्वेश तिवारी, तोंदू सिंह आदि ने बताया कि एक साल में मार्ग के जर्...