पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। जहानाबाद में भानपुर के पास अप्सरा नदी पर पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद शासन ने नया पुल बनवाया गया है। पुल पिछले साल तैयार हुआ था। पुल पर आवागमन तो शुरू हो गया है। पुल को बने एक साल नहीं हुआ है कि पुल पर एप्रोच दरकती दिख रही है। यहां पुल के दोनों तरफ एप्रोच में गहरी दरार दिख रही हैं। इससे हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है। जहानाबाद शाही मार्ग क्षतिग्रस्त होने से छोटे चार पहिया वाहन भानपुर मगरासा और भूड़ा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली हरिद्वार पर पहुंचते हैं। छोटे-छोटे वाहन इसी मार्ग से नवाबगंज जाते हैं। वजह है कि शाही मार्ग क्षतिग्रस्त सा है। इस मार्ग पर आवाजाही अधिक होने से पुल की एप्रोच पर संज्ञान लेने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने की है। साथ ही पुल से गांव मंगरसा तक की डामर रोड भी क्षतिग्रस्त पड़ी है...