हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच पुलिस ने बीते एक वर्ष में ठगी के मामलों में कई सफलता हासिल की है। एक अप्रैल 2025 से आठ अप्रैल 2026 तक साइबर ठगी के कुल 10 करोड़ 84 लाख 54 हजार 148 रुपये के मामलों में से 3 करोड़ 38 लाख 22 हजार 277 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए हैं। पुलिस ने इस दौरान कई अंतरराज्यीय गिरोहों का भी पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कई मामलों में सिम कार्ड को सक्रिय कर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था, जिनका उपयोग कर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को पकड़ा गया है। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।फर्जी आईएएस बनकर ठगीबाराबंकी की एक...