मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शुक्रवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी। इसमें एक साल में स्नातक के दो पार्ट की परीक्षा देने वाले छात्रों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कुलपति करेंगे। इस दौरान स्नातक और पीजी की नई मार्क्सशीट की रूप रेखा भी पास की जाएगी। इसके अलावा पीएम की रैली के कारण जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई थी, उनकी परीक्षा लेने पर भी फैसला किया जाएगा। परीक्षा बोर्ड की बैठक में अंक पत्र पर सीजीपीए के साथ अंकों के प्रतिशत लिखने पर भी चर्चा की जाएगी। परीक्षा बोर्ड में डिग्री के नए फार्मेट को भी पास किया जाएगा। परीक्षा बोर्ड के अलावा 20 दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक भी होगी। इस बैठक में वित्त समिति में पास हुए प्रस्ताव और एकेडमिक काउंसिल में पास हुए प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले गुरुवार ...