गुमला, फरवरी 24 -- विशुनपुर। बस स्टैंड में करीब एक वर्ष से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट मंगलवार को चालू कर दी गई। लंबे समय से अंधेरे में डूबे रहने वाले बस स्टैंड क्षेत्र में रोशनी लौटते ही यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों में खुशी देखी गई। शाम ढलते ही बस स्टैंड अंधेरे में चला जाता था, जिससे सुरक्षा और आवागमन में परेशानी होती थी।सीएसआर फंड के तहत हिंडाल्को ने मंगलवार को लाइट की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया। स्ट्रीट लाइट जलते ही बस स्टैंड परिसर रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय लोगों ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और दुकानों का कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहल जारी रखने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...