हापुड़, अप्रैल 22 -- तहसील धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता के लोगों ने बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों पर एक साल पहले बदले गए पुराने मीटर का शुल्क नए मीटर के साथ बिल में अतिरिक्त जोड़कर वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की हैं।शिकायत पत्र के अनुसार पीड़ित ने बताया कि इस माह उनका दो महीने का बिजली बिल 3.216 हजार रुपए आया है। बिल में हुई बढ़ोतरी की शिकायत को लेकर जब वह सोमवार को बिजली घर पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनके भुगतान के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ,केवल इस्तेमाल की गई रीडिंग का ही भुगतान करना होगा। बुधवार को जब पीड़ित दोबारा विभाग पहुंचा, तो कर्मचारी ने एक नया पर्चा निकालकर दावा किया कि 5 मई 2025 को मीटर बदला गया था, ...