एक साल बाद भी स्थाई डंपिंग ग्राउंड को तरस रही नगर पालिका
बदायूं, मार्च 19 -- नगर पालिका प्रशासन एक वर्ष के लंबे प्रयास के बावजूद स्थाई डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था करने में विफल रहा है। इसका खामियाजा सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में हाईवे किनारे कचरा फेंकने पर स्थानीय निवासियों का विरोध इतना बढ़ गया है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गई है। नगर पालिका ने पूर्व में पटपरागंज गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाया था, जिसे कांग्रेस नेता अजीत यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बंद करना पड़ा। तब से कचरा बाईपास और हाईवे किनारे की खंतियों में डाला जा रहा है। बुधवार को धुविया तालाब के पास कचरा फेंकने के दौरान स्थानीय लोगों ने तीखा विरोध किया और वाहनों को रोक दिया। विवाद इतना बढ़ा कि चालकों को कचरे से लदी गाड़ियां वापस नगर पालिका परिसर में लाकर खड़ी करनी पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.