देवरिया, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम सभा बाजूपट्टी में सरकारी जमीन पर एक वर्ष पूर्व गिरे आम के पेड़ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण एक साल बाद भी गिरे हुए पेड़ की नीलामी नहीं हो सकी है। इसके चलते कुछ लोग आम के पेड़ को काटकर ले जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर पानी की टंकी और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया है, जिसके भीतर पहले से दो आम के पेड़ मौजूद थे। बीते वर्ष तेज हवा और तूफान के कारण एक पेड़ गिर गया था। जब गांव के लोग उसे काटने पहुंचे तो राजस्व विभाग ने लगभग एक वर्ष पूर्व पेड़ को काटने से रोक दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद आज तक न तो पेड़ की कोई आधिकारिक नीलामी कराई गई और न ही उसकी कोई देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.