एक साल पुरानी रंजिश में युवक की सरेआम हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर तमंचे से मार दी गोली
मेरठ, अगस्त 29 -- UP Crime: यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्षाबंधन की शाम एक युवक की सरेआम चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक साल पहले ईद पर गांव के ही कुछ युवकों से विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर का है। जहां 22 वर्षीय सलीम उर्फ मन्नू गांव में ही मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। शुक्रवार शाम को वह घर से कुछ दूर प्राइमरी स्कूल की तरफ गोटका मार्ग पर टहलने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया और देखते ही देखते उस पर चाकुओं से 10-15 वार कर दिए। इसके बाद हमलावारों ने घायल सलीम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.