गरियाबंद, फरवरी 2 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के एक गांव में एक मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों की ओर से कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों पर हमला किए जाने के बाद रविवार को दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुतकैयां गांव में रविवार शाम हुई झड़पों के दौरान ग्रामीणों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले गांव के एक मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद ये लोग ग्रामीणों को कथित तौर पर धमका रहे थे और मंदिर मामले से जुड़े गवाहों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आरिफ और दो अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर 4 से 6 युवकों पर पुल...