नई दिल्ली, मई 10 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की। इस संबोधन के दौरान पीएम ने देश के औद्योगिक जगत को भी एक स्पष्ट संदेश दिया है। पीएम मोदी ने भारत की असली ताकत 'विदेशी मुद्रा' (Forex) को बचाने और उसे रणनीतिक रूप से उपयोग करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस बात पर चिंता जताई कि भारत की मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा सोने (Gold), कच्चे तेल (Crude Oil) और तांबे (Copper) जैसे संसाधनों के आयात में विदेशों में चला जाता है। उन्होंने इसे रोकने के लिए एक 'बिजनेस मॉडल' और 'आर्थिक देशभक्ति' का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- तीन गुना बढ़ा 63 रुपये के शेयर वाले बैंक का मुनाफा, फंड जुटा...