एक साल के बीमार बच्चे को इच्छामृत्यु
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- एम्स्टर्डम। नीदरलैंड में एक साल से कम उम्र के बच्चे को इच्छामृत्यु दी गई। यह 2024 में बने नए नियम के बाद ऐसा पहला मामला है। बच्चे का जन्म 26 सप्ताह में हुआ था और उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उसे मस्तिष्क में गंभीर क्षति, कई संक्रमण, सेप्सिस, गंभीर मिर्गी और सेरेब्रल पाल्सी थी। उसे सांस लेने और निगलने में भी परेशानी होती थी। कई इलाज और अन्य प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। माता-पिता और डॉक्टर का मानना था कि बच्चा लगातार गंभीर पीड़ा में था। इसके बाद माता-पिता ने डॉक्टर से इच्छामृत्यु की मांग की। समिति ने डॉक्टर की प्रक्रिया को उचित सावधानी के साथ किया गया बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.