देहरादून, अप्रैल 4 -- उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को सफाई कर्मचारियों एवं अन्य ने आयोग उपाध्यक्ष राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना का पगड़ी शॉल एवं मालाओं से स्वागत किया। दून मेडिकल कॉलेज एवं नगर निगम के सफाई कर्मचारी वाद्य यंत्रों के साथ नारेबाजी करते हुए निरंजनपुर स्थित आयोग कार्यालय पहुंचे l इस स्वागत के लिए मकवाना ने सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि कर्मचारी हित में हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राजेश राजौरिया, अनुसूचित मोर्चा आईटी संयोजक विशाल बिरला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र घेयल, सुखविंदर सिंह, दौलत मकवाना, अनिका छेत्री, नीरज नागलिया, विशाल अनंत, अनिल कुमार मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.