आजमगढ़, मार्च 11 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड जहानागंज परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 182 जोड़े दांपत्य बंधन में बंध गए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज कल्याण विभाग से संचालित योजना के तहत कुल 202 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन दोपहर बारह बजे तक 182 जोड़े कार्यक्रम में शामिल हो सके। जिसमें विकास खंड अतरौलिया से 31, बिलरियागंज से 13, जहानागंज से 16, कोयलसा से 43, महाराजगंज से 9, नगर क्षेत्र से 16, विभिन्न कॉलोनियों से 20, सठियांव से 35 जोड़े शामिल हुए। नगरपालिका आजमगढ़ क्षेत्र से 3, नगर पंचायत अतरौलिया से 3 और नगर पंचायत बूढ़नपुर से 13 जोड़े आए थे। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ...