प्रयागराज, जून 14 -- नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। टोंस नदी में डूबकर जान गंवाने वाले चचेरे भाई कुणाल और विशेष सिर्फ परिवार की उम्मीद ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी बेहद होनहार थे। एक उच्च शिक्षा के सपने संजो रहा था तो दूसरा शहर में पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता था। रविवार को हुए हादसे ने दोनों परिवारों के सपनों को हमेशा के लिए छीन लिया। यह भी पढ़ें- टोंस में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौतघटना विवरण घर में बुआ और फूफा के आने से खुशियों का माहौल था। परिवार और रिश्तेदारों के साथ सभी लोग रविवार सुबह टोंस नदी स्नान करने गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों किशोरों की जिंदगी की आखिरी पल होगा। देखते ही देखते दोनों लड़कों के डूबने से दोनों परिवारों के चिराग बुझ गए। 17 वर्षीय कुणाल मिश्र ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी...