एक साथ पहुंचा चाचा-भतीजा का शव, मचा कोहराम
सिद्धार्थ, मई 25 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धंधरी कला गांव में रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद एक साथ चाचा-भतीजा का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सभी की आंखें ह्रदयविदारक घटना से नम रहीं। सदमे में डूबे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। सोमवार को गांव के कब्रिस्तान में शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पड़रिया गांव के पोखरा में रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। कार सवार इटवा क्षेत्र से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान चालक को झपकी आने से कार पोखरे में जाकर पलट गई। इसमें धंधरी खुर्द निवासी निसार अहमद (38) पुत्र नजीर अहमद व नौशाद अहमद (19) पुत्र निजाम अहमद की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम घर पहुंचा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.