एटा, जून 17 -- एटा के दो भाई और उनके बहनोई पासआउट ट्रेनिंग कर सेना में अधिकारी बन गए। परिवार में एक साथ तीन अधिकारी बनने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। एक भाई आर्मी तो दूसरा नेवी तथा बहनोई एअरफोर्स में तैनात हुए हैं।तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव दहेलिया हाल निवासी शांति नगर नगर निवासी राजीव दीक्षित नेवी में नौकरी करते थे। उनके पुत्र शिवांशू दीक्षित आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर ट्रेनिंग पूरी कर ली है। यह सेना में अधिकारी बने हैं। पहली तैनाती अरुणाचल प्रदेश में हुई है। दूसरा बेटा शांतनू दीक्षित नेवी में अधिकारी बने है। इन्हें मुंबई में तैनाती मिली है। यह भी पढ़ें- एक साथ परिवार में आई तीन खुशियां जबकि राजीव दीक्षित के दामाद फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी रिजुल दुबे एयरफोर्स में अधिकारी बने हैं। इन सभी का चयन वर्ष 2021 से 2022 के बीच ह...