नई दिल्ली, मई 19 -- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 19 मई, दिन मंगलवार को भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे तक दाम आज पेट्रोल और डीजल के बढ़ा दिए। इससे पहले तेल की कीमतों में शुक्रवार को इजाफा किया गया था। तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी महज एक हफ्ते में ही पेट्रोल और डीजल का रेट 4-4 रुपये बढ़ गया है। लेकिन यह अंतिम बढ़ोतरी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा होता रहेगा। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी आगे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बढ़ोतरी एक साथ ना होकर धीरे-धीरे होगी। रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियां पिछले 75 दिनों में हुए घाटे के लिए आगे भी तेल की कीमतों में इजाफा करेंगी। य...