मधुबनी, नवम्बर 12 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही के रजवाड़ा, तिरहुता, छौड़ही, ब्रह्मोतरा, बरैल आदि विभिन्न बूथों पर लोगों ने हाथ पैर से दिव्यांग के साथ साथ 80 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को लेकर बूथ लाकर मतदान कराया। वहीं, बाबूबरही बाजार के राम प्रसाद साह का परिवार तीन तीन पीढ़ियों के एक साथ मतदान को लेकर सुर्खियों में रहा। इस परिवार के मतदान को देख अन्य वोटर भी प्रेरित हुए। पिरही के बूथ पर गांव की गृहिणी रामावती देवी ने बताया कि इस बार महिलाओं में पहले से ज्यादा जोश है। अब सुरक्षा बेहतर है। निडर होकर वोट डालने आती हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कतारें पुरुषों से लंबी रही। बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में इस बार मतदान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के ...