एटा, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र के गांव मुइनुद्दीनपुर में जहरीली दवा के सेवन से छह बकरियों और दो बकर मर गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मलखान सिंह, ऊदल सिंह और राजेश कुमार की बकरियां और बकरे अक्सर गांव की मंडी परिसर के आसपास चारा खाने चले जाते थे। आरोप है कि उसने मंडी परिसर की घास में कोई जहरीली दवा छिड़क दी। शनिवार शाम करीब तीन बजे जब बकरियां और बकरे मंडी परिसर में चर रहे थे, तभी अचानक दो बकरों और तीन बकरियों के मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- नासरीगंज: हत्यारोपित परिवार संग घर से फरार, बंद घर में भूखे-प्यासे मरे छह बेजुबान पशु वहीं अन्य तीन बकरियों ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। मृत पशुओं में राजेश कुमार की दो बकरियां, मलखान सिंह के द...