नई दिल्ली, अगस्त 30 -- अगर आपके ऊपर एक साथ कई लोन चल रहे हैं, तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग सकता है। लेकिन जैसे-जैसे होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल एक साथ आने लगता है, हर महीने की आय का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाने लगता है। ऐसी स्थिति में थोड़ी सी वित्तीय लापरवाही भी बजट बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि कई लोन होने के बावजूद कर्ज को व्यवस्थित तरीके से मैनेज किया जाए। सबसे पहले अपनी सभी EMI और क्रेडिट कार्ड की न्यूनतम देनदारी को एक जगह लिखें और देखें कि हर महीने आपकी आय का कितना हिस्सा कर्ज चुकाने में जा रहा है। आम तौर पर कोशिश करें कि कुल मासिक Debt Payment आपकी मासिक आय के करीब 40-50% से ज्यादा न हो। अगर यह अनुपात लगातार इससे ऊपर जा रहा है, तो इसे गंभीर संकेत मानकर तुरंत खर्च और कर्ज की समीक्षा करनी चा...