बदायूं, जून 18 -- उझानी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव एक साथ गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। रेवती के शव का कछला गंगा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पांच शवों का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह गुजरात में रह रहे पुत्र के आने के बाद किया जाएगा। ‌बुधवार को बरेली मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के समीप दोपहर के समय शादी से पूर्व भात मांगने की रस्म पूरी करने जाते समय ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी जिसमें परिवार की चार महिलाओं सहित छह महिलाओं की मौत हो गई। देर शाम जब पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद सभी शव एक साथ पहुंचे तो घर के बाहर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौत देर रात तक गांव वालों और रिश्तेदारों की घर में भीड़ जुटी रही। रामचंद्र की पत्नी का अंतिम संस...