बिल्ल्होर, मार्च 20 -- मुगल रोड के शाखा जनवारा गांव में गुरुवार को टैंकर से कुचलकर जान गंवाने वाले तीन युवकों का गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। परिजनों का दुख देख सैकड़ों की संख्या में जमा भीड़ की आंखें भी नम हो गईं। करीब बीस मिनट तक शव पीपल के पेड़ के नीचे रखे रहे और इतनी देर में ही परिजन बेहाल हो गये। बाद में सभी शव जहानाबाद रोड स्थित पालिका के अंतेष्टि स्थल पहुंचे जहां लाइन से तीनों की अर्थियां सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को एक अंतेष्टि में शामिल होने मूसानगर के हलिया घाट जा रहे बाइक सवार युवकों को दूध से भरे टैंकर ने कुचल दिया था। हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी। टायरों में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटे शव क्षत विक्षत हो गये थे। उनके अंग सड़क पर फैले पड़े थे। मृतक युवक घाटमपुर के नौबस्ता...