हरदोई, अप्रैल 23 -- माधौगंज। थाना क्षेत्र के तपनौर गांव निवासी सुनील तिवारी के बेटे सत्यम का तिलक बुधवार शाम को हुआ। इसी बीच बिलग्राम कोतवाली के ग्राम गनीपुर निवासी बृजमोहन मिश्रा और उसकी बुआ का बेटा अजय उर्फ लाला हादसे का शिकार हो गए। दोनों बृजमोहन की बहन नवरात्रि का तिलक लेकर बाइक से समारोह में जा रहे थे। रास्ते में बुधवार शाम करीब नौ बजे सेलापुर-मटियामऊ मार्ग गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे जैसे पहुंचे तभी किसी वाहन की भीषण टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी गुजरी दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर अरुण मोहन को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- दो युवकों की मौत से शादी के उत्सव वाले घरों में पसरा मातम- पेज तीन की लीड खबर हादसे की खबर जब तिलक समारोह में शिरकत करने वाले रिश्तेदार, सगे सम्बन्धियों को ...