हाजीपुर, मार्च 2 -- भगवानपुर। सं.सू. सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में रविवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और तीन लोगों के मूर्छित होने की घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव जब गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। शिवजी साह के दरवाजे से एक साथ चार अर्थियां (तीन बेटों और एक पोते) उठी तो चीख-पुकार और करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों और ढाढ़स बंधाने पहुंचने वालों की चीख-पुकार से कोहराम मचा है। चारों अर्थियों को पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए कौनहारा घाट ले जाया गया। रविवार की रात गांव में चूल्हा किसी के घर नहीं जला। जो जहां बैठा है अबाक-बेसुध पड़ा है। परिवार के साथ गांव की महिलाएं रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। एक...