रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- दिनेशपुर। कुछ लोगों ने एक समुदाय विशेष के युवक को मंदिर में युवतियों से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में आरोपी के स्वजनों द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को हनुमान जयंती के पर एक मंदिर में दरबार लगाया गया। इस दौरान कुछ लोगों को समुदाय विशेष के एक युवक के साथ मंदिर परिसर में युवतियों से बात करने की सूचना मिली। जिसके बाद तमाम लोग मंदिर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में युवक को थाने ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के स्वजनों ने आक्रोशित लोगों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। जिसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने हिदायद देकर युवक को स्वजन के हवाले कर दिया।

हिंदी ...