चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। मंदाकिनी के जलप्रलय में पिछले एक सप्ताह से धर्मनगरी चित्रकूट के प्रमुख तीर्थस्थल सन्नाटे में डूबे हुए है। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक दिखने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ कहीं नहीं नजर आ रही है। तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्गों में जलभराव से आवागमन बंद है। आश्रमों में गिने-चुने साधू संत मां मंदाकिनी और भगवान कामदनाथ के ध्यान में लीन है। यह भी पढ़ें- गलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबाभगवान राम की तपोभूमि भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पिछले एक सप्ताह से मंदाकिनी के जलप्रलय घिरी है। धर्मनगरी का ज्यादातर इलाका मंदाकिनी की बाढ़ में जलमग्न है। तीर्थक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमानधारा, स्फिटिकशिला, ठाटीघाट, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी आदि को जोड़ने वाले रास्तों में जलभराव की स्थिति बनी है...