शामली, मार्च 12 -- थाना भवन क्षेत्र के गाँव जाफरपुर से गाँव की पूर्व उपप्रधान सुनीता शर्मा पत्नी राजकुमार शर्मा पिछले 7 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। महिला के पति ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर गुमशुद की दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में संवेदनशील नहीं है जिसके चलते उनकी पत्नी की तलाश में पुलिस सहयोग नहीं कर रही। थाना भवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजकुमार की पत्नी सुनीता शर्मा गत 6 मार्च को प्रात लगभग 8:00 बजे घर से खेत के लिए निकली थी। परंतु वापस नहीं लौटी। खेत पर जाने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका। गत 7 दिन से परिवार के सदस्यों ने आसपास के जंगलों, खेतों और सभी संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।सुनीता शर्मा के घर लौटने की राह देख रहे परिजनों का रो-रोकर ...