उन्नाव, मार्च 12 -- सुमेरपुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव के रहने वाले युवक का गुरुवार सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से नाराज होने के बाद एक सप्ताह पहले घर से निकल गया था, मगर उसके बाद घर नहीं पहुंचा। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालमनखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रवींद्र पुत्र दिली गांव में ही रहकर बैंडबाजा बजाने का काम करते थे। 5 मार्च गुरुवार रात को पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्सा होकर रवीन्द्र घर से निकल गया था। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लग सका। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए गांव के लोगों ने नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे रवीन्द्र का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.