औरैया, फरवरी 25 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने बदायूं जनपद से बरामद कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने 17 फरवरी को थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कराई। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बदायूं पहुंची, जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग ने वहां एक युवक से विवाह कर लिया है, हालांकि युवक मौके पर नहीं मिला। नाबालिग को थाने लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गुरुवार को उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए ...