नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। पाली गांव से पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से लापता किसान का शव बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की एक नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पाली गांव में 55 वर्षीय किसान कृष्ण कुमार परिवार के साथ रहते थे। कृष्ण कुमार 29 अप्रैल को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने इस मामले में 30 अप्रैल को सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश शुरू की तो वह 29 अप्रैल की शाम के समय सीसीटीवी फुटेज में दादरी तिराहे पर अकेले जाते दिखाई दिए थे। इसके बाद लाल कुआं गाजियाबाद में बस से उतरते दिखाई दिए। इसके बाद एक मई को गुमशुदा कृष्ण कुमार का थाना खुर्जा देह...