अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या,संवाददाता। लगभग एक सप्ताह से रामधाम के घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ है, क्योंकि वेतन न मिलने के कारण डोर टू डोर कर्मी हड़ताल पर हैं। जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है। घरों से कूड़ा न निकलने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। स्वच्छ अयोध्या सुंदर अयोध्या का नारा इन दिनों हवा -हवाई साबित हो रहा है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह समूचे रामधाम के घरों से कूड़ा घरों में डंप है। जानकार बताते हैं कि कई महीनो से वेतन का भुगतान न होने के कारण 60 से अधिक डोर टू डोर कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद विभाग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है जिससे लोगों की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। मामले की अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के सीएसआई राजेश कुमार झा और जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप...