बलरामपुर, अप्रैल 27 -- तुलसीपुर/बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तहसील तुलसीपुर के ग्राम सभा बिलोहा बनकसिया में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी को बिजली बाधित होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। एक बार लाइनमैन मौके पर पहुंचा भी, लेकिन वह आपूर्ति बहाल करने में असफल रहा। यह भी पढ़ें- गर्मी शुरू होते ही लोगों को लगने लगे बिजली कटौती के झटके ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने बताया कि अधिकारियों को लगा...