मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के छिट भगवतीपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की एक सप्ताह से लापता है। मामले को लेकर उसकी मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से कुढ़नी के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में चंदवारा इलाके में रहती है। उनकी 16 वर्षीय पुत्री दो माह से छिट भगवतीपुर स्थित बहन के घर पर रह रही थी। बीते सात अप्रैल को बहन ने फोन कर बताया कि वह गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि स्थानीय मो. फैसल ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। नौ अप्रैल की सुबह आरोपित के घर पर गई तो उसकी बहन ने बताया कि लड़की उसके भाई के साथ गई है। जल्द वापस आ जाएगी। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर खोजबीन की जा र...