अंबेडकर नगर, दिसम्बर 27 -- महरुआ। भीटी विकास खंड के ग्राम पंचायत चंदापुर, समरसिंहपुर, समंथा व अन्य गांवों मे ग्रामीण पेयजल योजना बेकार साबित हो रही है। यहां टोटियों में एक घंटे भी पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है। वह भी एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणो ने कहा कि जब पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही तो कनेक्टशन पर 50 रुपए प्रतिमाह लिया जाना अनुचित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...