मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया। क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित मौर्या बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय से बिजली बिल जमा करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शिवदयाल मौर्य के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में पानी की समस्या और बढ़ गई है। इस संबंध में अवर अभियंता रमाशंकर ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...