बांदा, जून 5 -- पैलानी। पैलानी तहसील के ग्राम पंचायत नरजिता में आंधी तूफान के चलते यहां बिजली के पोल धराशायी हो गए है। जिसके चलते यहां हर घर नल से जल नहीं पहुंच रहा। हैंडपंपों में सुबह शाम लंबी कतार लग रही है। यह भी पढ़ें- बाल्टी व डिब्बा से पानी ढो रहे सुजनी गांव के लोगप्रभावित क्षेत्र पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, मुलायम, अनुराग यादव, संजय, अरविंद निगम, महेश कुशवाहा ने बताया कि गांव में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। अधिकारियों को फोन करने पर कोई नहीं आया है। पूरे पंचायत की करीब पांच हजार की आबादी परेशान है।हैंडपंप समस्या इसी तरह निवाईच गांव में अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े होने की दशा में पीने का पानी भरने के लिए महिलाओं को घर से दूर बस स्टैंड में लगे एक मात्र हैंडपंप से पीने की प्यास बुझाई जा रही है।तालाब विनाश गांव के जन सेवक जन सेवा समिति ...