बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव से 11वीं कक्षा की छात्रा एक सप्ताह से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन है। रक्षा बंधन के मौके पर उसके गायब होने से भाई के साथ पूरा परिवार मायूस है। परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार वह 21 अगस्त को सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हिलसा थाना क्षेत्र के घोषी गांव निवासी अजीत कुमार पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सूचना पर हिलसा के एक किराये के मकान में छापेमारी की गयी थी। मकान बंद था। छात्रा का मोबाइल भी बंद है। उसे बरामद करने का प...