बगहा, जून 18 -- मैनाटांड़ । सीएचसी मैनाटाड़ में पिछले एक सप्ताह से एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कुत्ते या सियार के काटने से अस्पताल में रेबीज लेने आये मरीजों को कहा जा रहा है कि अभी रेबीज नहीं है। मजबूरन मरीज दवा दुकान से महंगे दाम पर वैक्सीन खरीद कर ले रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि रेबीज मंगाने के लिए जिला मुख्यालय को आवंटन बनाकर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...