एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने पावर स्टेशन घेरा
बाराबंकी, अप्रैल 2 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ गंज मजरे पोखरा गांव में एक सप्ताह से बाधित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात हैदरगढ़ पावर स्टेशन का घेराव किया। जेई द्वारा शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने पैसा मांगने के आरोपी लाइन मैन को हटाने का आश्वासन भी दिया। जेई के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए। लाइन मैन पर लगाया पैसा मांगने का आरोप:तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर रघुनाथ गंज से आए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। सात दिन पहले एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे लगभग पचास घरों की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि तत्काल संविदा पर कार्यरत लाइनमैन चंदन को बताया गया। आरोप लगाया कि लाइन मैन ने कहा प्रति उपभोक्ता दो सौ रुपए इकट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.