किशनगंज, जुलाई 15 -- किशनगंज। संवाददाता जिले के प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन, मोटरसाइकिल चोरी तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बीते सप्ताह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 6 जुलाई से 12 जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सघन वाहन जांच अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 3 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब भी बरामद की। पुलिस ने कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 400 पीस (40 लीटर) कफ सिरप, 2.150 कि...