फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद,सरसमल। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने एक सप्ताह में 17 बच्चों और 17 वयस्कों को तलाश कर परिजनों से मिलाया। भीख मांगने वाले 24 बच्चों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गुमशुदा लोगों की तलाश और बच्चों का पुनर्वास करना है। इसी के तहत फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने 1 से 7 अप्रैल के बीच लगातार कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोजबीन कर 17 गुमशुदा बच्चों और 17 वयस्कों को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा गया। किडनैपिंग एबडकशन टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 3 बच्चों और 3 वयस्कों को अलग से तलाश किया। भीख मांगने वाले 24 बच्चों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.