लखीसराय, जुलाई 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण, धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति तथा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- योग्य लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देशबैठक की समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले को नए राशन कार्ड निर्माण के लिए 19 हजार का लक्ष्य मिला है। इस पर डीएम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ एक सप्ता...