धनबाद, जुलाई 27 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) के प्रावधानों के तहत अवैध कोयला खनन, चोरी और अनधिकृत परिवहन के खिलाफ अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को और तेज कर दिया है। सीआईएसएफ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जारी रिपोर्ट के अुनसार गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप जीरो कोल लिकेज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक सप्ताह में 1277 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। खास बात यह है कि सीआईएसएफ की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल मामले में लगभग 80 प्रतिशत मामले झारखंड-बंगाल से जुड़े हैं। इनमें लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा बरामदगी धनबाद से हुई है। कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन में धनबाद सबसे आगे है। 60 प्रतिशत मामले धनबाद के बीसीसीएल क्षेत्र से है。 यह भी प...