फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध थानों की टीम ने बीते एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 लाख 20 हजार 014 रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 28 मार्च से तीन अप्रैल के बीच साइबर अपराध थाना एनआईटी, साइबर अपराध थाना सेंट्रल और साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी ने एक, सेंट्रल अपराध थाना ने दो और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना ने पांच मामलों में कार्रवाई की है।इस दौरान पुलिस ने 242 शिकायतों का निस्तारण भी किया। वहीं पांच लाख 57 हजार 286 रुपये की संदिग्ध राशि भी विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में हरजीत सिंह, आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.