किशनगंज, जून 16 -- किशनगंज। संवाददाता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बीते सप्ताह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा 8 जून से 14 जून तक चलाए गए अभियान में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन तथा वाहन चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की गई। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में कुल 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए 1 लाख 93 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में विभिन्न मामलों में 51 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मादक प...