संभल, फरवरी 20 -- शहर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए गुरुवार शाम तहसील स्थित एसडीएम कक्ष में प्रशासन और व्यापारियों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि शहर में एक सप्ताह के भीतर वन-वे रूट प्लान लागू किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सके। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आशुतोष तिवारी ने की। लगभग एक घंटे चली चर्चा में व्यापारियों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। सीओ यातायात दीपक तिवारी ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर रूट प्लान लागू कर दिया जाएगा। वहीं एसडीएम ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानदार स्वयं पहल करते हुए दुकानों के आगे पटरियों पर सामान न सजाएं, क्योंकि इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.