कटिहार, जून 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या और लगातार गहराती जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। ऑटो और टोटो के अनियंत्रित परिचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र में तीन स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में ऑटो-टोटो संघ के पदाधिकारियों के साथ इस व्यवस्था को लागू करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए आगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और सहायक थाना के निकट मिर्चाईबाड़ी में अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- ऑटो-टोटो के लिए बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था, जाम से मिलेगी राहत इन स्थलों से ऑटो और टोटो का संचालन सुनिश्च...