वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। लायंस आई बैंक को पिछले एक सप्ताह में 20 कॉर्निया मिली हैं। आईएमए अध्यक्ष एवं लायंस आई बैंक के सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि समाजसेवी मुकेश पाठक, डॉ. संचिता अग्रवाल सहित अन्य के सहयोग से नेत्रदान हुआ है। कहा, ये कॉर्निया बनारस के साथ ही दूसरे केंद्रों पर भी भेजी जाएंगी। पूरे प्रदेश में लायंस आई बैंक से सबसे ज्यादा कॉर्निया की मांग होती है। संस्था के अध्यक्ष डॉ.अभिषेक चंद्रा ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...