एक सप्ताह में दो आरटीई बच्चों को दाखिला, नहीं तो सील होगा स्कूलः जिलाधिकारी
गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिलाधिकारी ने सोमवार को आरटीई दाखिलों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में 28 निजी स्कूलों को बुलाया गया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर बच्चों को दाखिला देने की हिदायत दी। दाखिला नहीं होने पर स्कूल बंद करने की चेतावनी दी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने प्रत्येक विद्यालय की क्रमवार समीक्षा की। साथ ही सभी पात्र बच्चों का प्रवेश एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई स्कूल पात्र बच्चों को प्रवेश देने में लापरवाही बरतता है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैठक में अनुपस्थित होने और लगातार विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने पर सीपी आर्य स्वर्णजयंतीपुरम स्कूल को अगले ही दिन उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.